iSharing के ड्राइविंग रिपोर्ट फ़ीचर से सभी यूज़र्स आसानी से अपनी ड्राइविंग की आदतें देख सकते हैं और यह ट्रैक कर सकते हैं कि वे और उनके दोस्त कितनी सुरक्षित तरीके से ड्राइव कर रहे हैं। जब कोई यूज़र कार से ट्रिप पूरी करता है, तो वह अपने लोकेशन हिस्ट्री पेज पर उस ट्रिप की ड्राइविंग रिपोर्ट देख सकता है।
iSharing का ड्राइविंग रिपोर्ट फ़ीचर इन 5 इवेंट का पता लगाता है:
अधिकतम स्पीड
ऐप में अधिकतम स्पीड mph या km/h में दिखाई जाती है, यह इस पर निर्भर करता है कि आपने सेटिंग्स में कौन-सी यूनिट चुनी है। आप कभी भी मील और किलोमीटर के बीच बदल सकते हैं। iSharing पूरी ट्रिप की स्पीड रिकॉर्ड करता है और ट्रिप की सबसे ज़्यादा स्पीड दिखाता है।
तेज़ रफ़्तार
iSharing की ड्राइविंग रिपोर्ट में तेज़ रफ़्तार का मतलब है वह स्पीड जिस पर गाड़ी चलाने वाले और उसमें बैठे यात्रियों को खतरा हो सकता है। इसलिए, स्पीड 80mph या 130km/h से ज़्यादा होने पर तेज़ रफ़्तार इवेंट गिने जाते हैं। इसमें ट्रैफ़िक नियमों के अनुसार तय स्पीड लिमिट को ध्यान में नहीं रखा जाता।
तेज़ रफ़्तार इवेंट उस दूरी के रूप में दिखाए जाते हैं जो गाड़ी ने हाई-स्पीड सीमा से ज़्यादा रफ़्तार पर तय की। यह मैप पर रास्ते में अलग रंग की लाइन के रूप में भी दिखाई देता है।
फ़ोन का इस्तेमाल
ड्राइविंग के दौरान यूज़र जब भी फ़ोन इस्तेमाल करता है, तो फ़ोन के इस्तेमाल का एक इवेंट गिना जाता है। (जैसे, जब ड्राइवर गाड़ी चलाते समय फ़ोन अनलॉक करता है या मैसेज टाइप करता है)।
हालांकि, गाड़ी रुकी होने पर फ़ोन के इस्तेमाल को नहीं गिना जाता। अगर फ़ोन ड्राइवर के हाथ में न होकर होल्डर पर लगा है, तो इवेंट नहीं गिना जाएगा। अगर ड्राइवर रास्ता देखने के लिए मैप ऐप इस्तेमाल कर रहा है, तो इवेंट नहीं गिना जाएगा।
अचानक ब्रेक
स्पीड में अचानक बड़ी कमी आने पर अचानक ब्रेक इवेंट गिने जाते हैं। अगर गाड़ी की स्पीड हर सेकंड 7mph से ज़्यादा घटती है, तो इवेंट गिना जाता है। गाड़ी 15mph से कम स्पीड पर चल रही हो, तो अचानक ब्रेक नहीं गिना जाएगा।
तेज़ एक्सेलरेशन
स्पीड में अचानक बड़ी बढ़ोतरी होने पर तेज़ एक्सेलरेशन इवेंट गिने जाते हैं। अगर गाड़ी की स्पीड हर सेकंड 8mph से ज़्यादा बढ़ती है, तो इवेंट गिना जाता है। गाड़ी 15mph से कम स्पीड पर चल रही हो, तो तेज़ एक्सेलरेशन नहीं गिना जाएगा।