अगर आप किसी सर्कल के सदस्य हैं और उस सर्कल के किसी दूसरे सदस्य के पास प्रीमियम सेवा का सब्सक्रिप्शन है, तो आप प्रीमियम सेवा के सभी फ़ायदे उठा सकते हैं। हालांकि, प्रीमियम सेवा के फ़ीचर सिर्फ़ उसी सर्कल तक सीमित रहेंगे।
प्रीमियम सेवा के फ़ीचर इस्तेमाल करने के लिए पक्का करें कि सर्कल सिलेक्टर में वह सर्कल चुना गया हो। सर्कल सिलेक्टर दोस्तों की लिस्ट के ऊपर मिलता है। जब तक आप कोई खास सर्कल नहीं चुनते, तब तक यह "सभी दोस्त" पर सेट रह सकता है।
सर्कल चुनने के बाद आप सर्कल के सदस्यों की लोकेशन, लोकेशन हिस्ट्री और ड्राइविंग रिपोर्ट देख पाएंगे। आप सर्कल के सदस्यों से अलर्ट भी पा सकते हैं।