अगर आपके पास ASUS डिवाइस है और आपकी लोकेशन अपडेट नहीं हो रही, तो कृपया नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें।
साथ ही, अगर आपके डिवाइस पर आपके दोस्तों की लोकेशन अपडेट नहीं हो रही और उनके पास ASUS डिवाइस है, तो कृपया उन्हें यह पेज भेजें।
लोकेशन सेवाएं चालू करें
लोकेशन सेवाएं बंद हों तो iSharing आपकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगा।
-
स्क्रीन के ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें।
-
"जगह की जानकारी" पर टैप करके उसे चालू करें
iSharing को लोकेशन एक्सेस करने की अनुमति दें
Android 10+
- सेटिंग > ऐप्लिकेशन और सूचनाएं > सभी ऐप्लिकेशन देखें > iSharing > अनुमतियां > जगह की जानकारी > हमेशा अनुमति दें।
Android ~9
- सेटिंग > ऐप्लिकेशन और सूचनाएं > सभी ऐप्लिकेशन देखें > iSharing > अनुमतियां > जगह की जानकारी > चालू करें
पक्का करें कि इंटरनेट कनेक्शन चालू है
iSharing 3G/LTE/Wi-Fi के ज़रिए आपकी लोकेशन अपडेट करता है, इसलिए आपका डिवाइस हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहना चाहिए।
Wi-Fi चालू करें
जब GPS सिग्नल नहीं मिलता (इमारत के अंदर या ज़मीन के नीचे), तब iSharing मौजूदा लोकेशन का अंदाज़ा लगाने के लिए Wi-Fi सिग्नल का इस्तेमाल करता है। हमारी सलाह है कि आप Wi-Fi इस्तेमाल न करते हों, तब भी उसे चालू रखें।
- सेटिंग > Wi-Fi चालू
मोबाइल डेटा का इस्तेमाल चालू करें
- सेटिंग > नेटवर्क और इंटरनेट > मोबाइल नेटवर्क > मोबाइल डेटा > चालू
डेटा सेवर / डेटा पाबंदी बंद करें
- सेटिंग > नेटवर्क और इंटरनेट > डेटा सेवर > डेटा सेवर इस्तेमाल करें > बंद
- सेटिंग > नेटवर्क और इंटरनेट > डेटा सेवर > बिना पाबंदी वाला डेटा > iSharing > चालू (उन यूज़र्स के लिए जो डेटा सेवर चालू रखना चाहते हैं)
बैटरी सेवर और/या बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बंद करें 🔋
iSharing को बैकग्राउंड में चलते रहना चाहिए। लेकिन अगर बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन चालू है, तो Android ज़बरदस्ती iSharing को बंद कर देता है।
किसी ऐप के लिए बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बंद करने के लिए:
-
मोबाइल मैनेजर > PowerMaster > सेटिंग (या बैटरी सेविंग विकल्प) > सस्पेंड में क्लीन अप का चेकमार्क हटाएं
-
मोबाइल मैनेजर > PowerMaster > सेटिंग (या बैटरी सेविंग विकल्प) > ऐप्स को अपने-आप शुरू होने से रोकें का चेकमार्क हटाएं।
थर्ड-पार्टी ऑटो-क्लीन ऐप्स जांचें
कुछ थर्ड-पार्टी ऑटो-क्लीनअप ऐप्स iSharing को चलने से रोक सकते हैं। अगर आपने कोई कैश या मेमोरी क्लीन करने वाला ऐप डाउनलोड किया है, तो कृपया पक्का करें कि iSharing को उसमें छूट दी गई हो।
फ़ोन रीबूट करें
कुछ मामलों में डिवाइस का लोकेशन सेवा से कनेक्शन टूट सकता है। ऐसी स्थिति में डिवाइस रीबूट करने से समस्या ठीक हो जाएगी।