आप कभी भी हर व्यक्ति के लिए अलग प्राइवेसी लेवल सेट कर सकते हैं।
- मेन्यू बटन (ऊपर बाईं ओर) पर क्लिक करें
- प्राइवेसी और दोस्त पर क्लिक करें
- किसी दोस्त पर क्लिक करें और प्राइवेसी लेवल बदलें
कुल 3 प्राइवेसी लेवल हैं।
- लोकेशन और दूरी शेयर करें: आपका दोस्त मैप पर आपकी लोकेशन देख सकता है।
- दूरी शेयर करें: आपका दोस्त सिर्फ़ आप दोनों के बीच की दूरी देख सकता है।
- जानकारी छिपाएं: आपका दोस्त आपकी कोई जानकारी नहीं देख सकता।
* ध्यान दें कि अगर आप प्राइवेसी लेवल को "जानकारी छिपाएं" या "दूरी शेयर करें" पर सेट करते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को एक संकेत दिखेगा, जिससे उन्हें पता चलेगा कि आपकी लोकेशन छिपी हुई है।