अब आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ सर्कल बना सकते हैं या उनमें शामिल हो सकते हैं। सर्कल की मदद से आप और भी ज़्यादा दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं।
- आप कई सर्कल बना सकते हैं या उनमें शामिल हो सकते हैं। यानी आप अपने परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और बुक क्लब के लिए अलग-अलग सर्कल रख सकते हैं।
- आप अपना प्रीमियम सेवा सब्सक्रिप्शन शेयर कर सकते हैं। अगर सर्कल के किसी एक सदस्य ने प्रीमियम सेवा सब्सक्राइब की है, तो सभी सदस्य प्रीमियम सेवा के फ़ीचर का मज़ा ले सकेंगे।
- आप पूरे सर्कल के लिए जगह अलर्ट सेट कर सकते हैं। आप पूरे सर्कल के लिए एक जगह सेट कर सकते हैं और जब भी सर्कल का कोई सदस्य उस जगह से निकले या वहां पहुंचे, आपको अलर्ट मिलेगा।
शुरू कैसे करें:
1. दोस्तों की लिस्ट वाली स्क्रीन में सबसे ऊपर सर्कल सिलेक्टर पर क्लिक करें। यह डिफ़ॉल्ट रूप से "सभी दोस्त" पर सेट होता है, लेकिन इसे चुनकर आप अपने सर्कल देख सकते हैं या नया सर्कल बना सकते हैं।
2. '+ नया' बटन पर क्लिक करें और अपने नए सर्कल को नाम दें।
3. अपने सर्कल के नाम की दाईं ओर दिए गए '+' बटन पर क्लिक करें और जिन लोगों को आप अपने सर्कल में शामिल करना चाहते हैं, उनके साथ इनवाइट कोड शेयर करें।
सर्कल से आप और क्या-क्या कर सकते हैं, यह जानने के लिए कृपया यह पेज देखें।